July 27, 2026
IMG-20250312-WA0001

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।बलिया में प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज स्वतंत्रता सेनानी स्व. चित्तू पाण्डेय के नाम पर बनेगा। इसके लिए जिला कारागार की 14.05 एकड़ भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को स्थानांतरित कर दी गई है। इस निर्णय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की मुहर लग गई।प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैबिनेट के निर्णय की जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जैसे ही मीडिया को दी, जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बीते सत्र में मेडिकल काॅलेज बनाने का निर्णय लिया गया था
उल्लेखनीय है कि विधानमंडल के बीते सत्र में मेडिकल काॅलेज बनाने का निर्णय लिया गया था। अब विधिवत प्रस्तावित भूमि भी मेडिकल काॅलेज के नाम से स्थानांतरित कर दिए जाने से शीघ्र निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस निर्णय की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बलिया जिला जेल की 14. 05 एकड़ जमीन में से 12.39 एकड़ जमीन बलिया मेडिकल काॅलेज एवं लगभग एकड़ जमीन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चित्तू पाण्डेय जी को समर्पित स्मारक हेतु निःशुल्क स्थानांतरित होने का प्रस्ताव पास हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए कहा कि आज बलिया मेडिकल काॅलेज की स्थापना हेतु इस महत्वपूर्ण फैसले की कैबिनेट बैठक में मुझे भी उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी बलियावासियों को इस ऐतिहासिक फैसले की हार्दिक बधाई। क्योंकि मेडिकल कालेज के बन जाने से यहां के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा, साथ ही उपचार के लिए गैर जनपद नहीं भागना पड़ेगा।

See also  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना द्वारा साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल को सिल्वर मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।*

बलिया में रहने वाले लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे
मेडिकल कालेज के लिए बलिया में रहने वाले लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे। अब जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी फरियाद सुनीं और सोमवार को कैबिनेट की बैठक में मेडिकल कालेज बनने पर मुहर लगा दी। इसकी जानकारी जैसे ही जनपद वासियों को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *