July 26, 2026
IMG-20250625-WA0071

अशोक सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अवैध असलहा व कारतूस के साथ 25 हज़ार का इनामियां अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ 24 जून, सरायमीर थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला 25 हजार रूपयें का इनामिया अपराधी शिवम अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार,अवगत कराना है कि अभियुक्त शिवम उर्फ आशु बरनवाल पुत्र अखिलेश बरनवाल निवासी ठेकमा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 156/18 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट मे वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त है, जिसके विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 21.06.2025 को 25,000/- रूपये पुरस्कार घोषित किया गया था । अभियुक्त शिवम उर्फ आशु बरनवाल उपरोक्त को दिनांक 23.06.2025 को रात्रि 22.30 बजे अवैध शस्त्र व कारतूस से साथ गिरफ्तार किया गया है, बुधवार को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 25 हजार रूपयें का इनामिया अभियुक्त शिवम उर्फ आशु बरनवाल पुत्र अखिलेश बरनवाल निवासी ठेकमा, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को डेमरी मोड़ से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय 22.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  योगी सरकार की सेहत नीति पर, भारी पड़ रहे 'झोलाछाप'— लालगंज में फर्जी डॉक्टरों की भरमार! आज़मगढ़ के लालगंज में मौत बाँट रहे बिना डिग्री वाले डॉक्टर, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *