शिव कुमार की रिपोर्ट
यूपीके परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। 20 मई से 15 जून के बीच विद्यालयों में यह कैंप लगाए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए यह प्रात:कालीन पाली में प्रतिदिन डेढ़ घंटे यह कैंप चलाए जाएंगे। सभी ब्लाक के चुनिंदा परिषदीय विद्यालयों में ही इन्हें लगाया जाएगा। सभी जिलों में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विद्यालयों में यह कैंप लगाने में सहयोग करेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे। विद्यालयों में समर कैंप लगाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं जिन स्कूलों में समर कैंप लगेगा, वहां विद्यार्थियों को मिड डे मील में पोषक खाद्य सामग्री दी जाएगी। गुड की चिक्की, बाजरे का लड्डू और गुड-चना आदि दिया जाए
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
