शिवकुमार की रिपोर्ट
बलिया के दो होनहार ग्रीन पार्क कानपुर में क्रिकेट खेलने के लिए चयन हुआ है। जिसमें लोगों में हर्ष है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के उभरते हुए युवा क्रिकेटर प्रतीक सिंह चौहान(लक्की)पुत्र शिक्षामित्र सुनील सिंह चौहान व अमितेश यादव पुत्र जयंत यादव का चयन ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर के लिए हुआ है। प्रतीक सिंह ग्राम पंचायत परशुरामपुर व अमितेश यादव ग्राम पंचायत परसिया रुपपुर गांव के निवासी हैं। दोनो वर्तमान में इंडियन क्रिकेट अकादमी नगरा से अपना प्रशिक्षण कोच अब्दुल्लाह शाह के नेतृत्व में कर रहे थे। दो युवाओं का कानपुर के ग्रीन स्टेडियम में चयन होने से कोच अब्दुल्लाह शाह अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्रिकेटर प्रतीक सिंह ने बताया कि हमारे इस कामयाबी के पीछे मेरे बाबा ग्राम प्रधान नंदलाल चौहान के साथ साथ पापा सुनील चौहान का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है ।जो मुझे हर समय प्रोत्साहित किया करते हैं। मै यह मुकाम अपने गार्जियन लोगो के साथ साथ अपने गुरु अब्दुल्ला शाह का हमारे ऊपर हमेशा आशीर्वाद रहा है जनक चौहान चौहान,रामसलिक चौहान,जितेंद्र चौहान,देवेंद्र चौहान,लल्लन शर्मा , संजीव सिंह,रामप्रसाद वर्मा, राधेश्याम वर्मा के साथ साथ गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
