शैक्षिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ एक अप्रैल को खास अंदाज में किया जाएगा। नए सत्र के पहले दिन स्कूलों को फूलों, पत्तियों, गुब्बारों और पेड़-पौधों को झंडियों से सजाया जाएगा। आकर्षक रंगोली बनाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया जाएगा। विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षक बच्चों का तिलक लगाने के साथ ही फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। इसके अलावा, मिड-डे मील में हलवा और खीर बनाकर बच्चों को खिलाई जाएगी, ताकि उनका पहला दिन खास बन सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशों के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में इस आयोजन कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इस सत्र में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
लगेंगे होर्डिंग्स, बांटे जायेंगे हैंडविल
निर्देश दिया गया है कि स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों व जन सामान्य में जागरूकता लाने तथा वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाए। पर्याप्त मात्रा में हैण्डबिल छपवाये व विद्यालय स्तर पर वाल राईटिंग कराये जाने के साथ ही स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, स्थानीय सिनेमाघर, लोकल चौनल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। विकास खण्ड तथा विद्यालय स्तर पर रैली एवं प्रभात फेरी आयोजित करायी जाए।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
