September 12, 2026

चलो अभियान के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाय, तदोपरान्त रणनीति एवं कार्ययोजना बनाते हुए वर्ष 2025-26 में क्रियान्वयन किया जाय। विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि तथा नामांकित छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबन्ध समिति, माँ समूह, क्षेत्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनका सहयोग प्राप्त किया जाए। विद्यालय स्तर पर अभिभावकों की बैठक आयोजित की जाए तथा उन्हें सभी बच्चों के नामांकन और उन्हें स्कूल यूनिफार्म में नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए

आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन जरूरी

समान्यतः घरेलू कार्यों में संलिप्तता के कारण बालिकाओं में ड्रापआउट की सम्भावना अधिक रहती है। ऐसे में बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति पर विशेष फोकस किया जाए तथा मीना मंच के बच्चों द्वारा विद्यालय स्तर पर नाटक का मंचन और आधा-फुल कॉमिक्स पर आधारित कहानियों का वाचन व चर्चा करायी जाए। आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन किया जाए तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि 6 से 14 आयुवर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन/नामांकन में मलिन बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों, रेलवे स्टेशन के पास, ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी आवास में रहने वाले परिवारों, परम्परागत कुटीर एवं लघुसूक्ष्म उद्यम एवं ईंट भ‌ट्ठो पर कार्यरत परिवारों तथा जनजाति एवं घुमन्तु समुदाय पर विशेष फोकस किया जाय। विकास खण्ड स्तरीय सभी शिक्षा अधिकारी अनिवार्य रूप से स्वयं गांवों का भ्रमण करेंगे, जन समुदाय तथा अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चो के नामांकन के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

See also  मा0 प्रभारी/ कारागार मंत्री ने नेक्स्ट-जेन जीएसटी बचत उत्सव, पर प्रेस वार्ता कर दी व्यापक जानकारी*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *