अशोक सिंह की रिपोर्ट
*उत्तर प्रदेश में जंगल राज व्याप्त है रक्षक ही भक्षक हैं – अजय राय( पूर्व मंत्री) प्रदेश अध्यक्ष*
संवादाता अशोक सिंह की रिपोर्ट
आजमगढ़।आजमगढ़ में थाना तरवां के अंतर्गत ग्राम उमरी के सनी कुमार की हुई मृत्यु की घटना को लेकर आज दिनांक 02.04.2025 को समय 16:25 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी (पूर्व मंत्री) के नेतृत्व में मृतक परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। और लिफाफे में कुछ आर्थिक सहयोग परिवार वालों को दिया।मृतक के पिता हरिकांत को ढाड़स देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से एक करोड रुपए की मांग घर में एक सरकारी नौकरी, न्यायिक जांच, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहां की इस क्षेत्र में तीसरी बार इस तरह की घटना है। प्रदेश में जंगल रात चल रहा है। बलिया, बस्ती आज आजमगढ़ में चारों तरफ अत्याचार और अन्याय हो रहा है। चारों तरफ तमाम घटना चल रही है।रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। इस तरह की घटना बड़ी ही निंदनीय है। इस परिवार के साथ कांग्रेस और राहुल गांधी की पूरी टीम खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय जिलाध्यक्ष कांग्रेस, आलोक प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल यादव,संगठन महासचिव, अनीश अहमद प्रदेश सचिव, मिर्ज़ा शहाने आलम बेग पूर्व प्रत्याशी , रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष, विपिन पाठक पूर्व प्रत्याशी गोपालपुर, संदीप कपूर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस, आलोक प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल यादव संगठन महासचिव, अनीश अहमद प्रदेश सचिव प्रभारी आजमगढ़, मिर्ज़ा शहाने आलम बेग पूर्व प्रत्याशी गोपालपुर आदि लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 15, 2026भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*
समाचारApril 15, 2026अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा*
समाचारApril 15, 2026पचास हजार का इनामी गैंगस्टर बंदी*
समाचारApril 12, 2026भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
