August 8, 2026
IMG-20250601-WA0034

सलोन : नगर पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से कि मुलाकात

विजय शंकर तिवारी कि रिपोर्ट
91152 23894

सलोन रायबरेली/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बैठे दो लोग कोई और नहीं जनपद रायबरेली अंतर्गत सलोंन नगर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी और उनके बेटे शिवम् रस्तोगी हैं जिन्होंने नगर पंचायत के विकास और आ रही बाधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी, मुख्यमंत्री से नगर पंचायत सलोंन में पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि अन्य कार्यों की मांग की है नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी ने बताया कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्ण आश्वाशन मिला है ऐसे में नगर वासियों के लिए खुशखबरी वाली बात है अध्यक्ष पद पर आवेदन से लेकर आज तक अनेक बाधाएं आई है परंतु बाधाओं की फ़िक्र ना करते हुए चंद्र शेखर रस्तोगी ने नगर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया और विकास करना इनका मात्र एक लक्ष्य रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों की मांग करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया के सबसे बड़े ब्लॉक नगरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) की दुर्दशा ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2009 से संचालित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *