झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली जच्चा बच्चा की जान जिम्मेदार मूकदर्शक
आजमगढ़ में मुख्य चिकित्साधिकारी के सह पर फल फूल रहे हैं झोलाछाप फर्जी डॉक्टर, आजमगढ़ के लालगंज में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार लगी हुई है। झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का गम्भीर आरोप लगाते हुवे अस्पताल के सामने शव को रखकर धरने पर बैठे परिजन बैठ गए हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टिकरगढ़ स्थित न्यू आयुष नर्सिंग होम में शनिवार की शाम प्रसव के दौरान करीना (26) पत्नी धर्मेंद्र और उनके नवजात शिशु की दर्दनाक मौत हो गई हैं। करीना मूल रूप से मऊ परासी रायपुर मेहनाजपुर की निवासीनी है। वह अपने ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खुरसू गांव में रह रही थीं। प्रसव की दर्द उठी परिजन आनन फानन में अस्पताल पहुंचे जहाँ कुछ समय बाद ही जच्चा बच्चा की मौत हो गयी, परिजनों ने घटना की जानकारी होते हि हंगामा खड़ा कर दिया, नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुवे अस्पताल के सामने शव को रखकर बैठ गए,
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीना को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे पहले 100 बेड हॉस्पिटल ले गए। वहां दर्द न होने की बात कहकर चिकित्सको ने वापस भेज दिया, तथाकथित एक आशा ने उन्हें गुमराह करते हुवे न्यू आयुष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम में मौजूद डॉक्टर ने परिजनों को 3 घंटे में प्रसव कराने का आश्वासन दिया, कुछ समय बाद ही नॉर्मल डिलीवरी हुई। डिलीवरी के तुरंत बाद करीना की हालत बिगड़ गई, इसके बाद चिकित्सक ने शनिवार को उसे वाराणसी रेफर कर दिया,जहाँ रास्ते में ही नवजात जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। इन झोलाछाप डॉक्टरों के पास ना ही कोई डिग्री है और ना ही कोई लाइसेंस है।अब सवाल खड़ा होता है कि किसके श पर झोलाछाप छाप डॉक्टर इन भोली भाली जनता की जान लेते रहेंगे, प्रदेश की योगी सरकार कब इन फर्जी हॉस्पिटलो को संज्ञान में लेजर कठोर कार्यवाही करगें, परिजनों का हंगामा देख अस्पताल संचालक और चिकित्सक दोनों मौके से फरार होने में सफल रहे, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और इलाज में अभाव में हमारे परिवार की मौत हुई हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस डग्गामार एंबुलेंस से प्रसूता को हायर सेंटर वाराणसी भेजा गया उसमें ऑक्सीजन ही नहीं था, घटना की सूचना 1076 और 100 नंबर पर दी गई काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों को चौकी लाई हैं। अस्थानिय लोगो ने बताया कि आयुष नर्सिंग होम के नाम से पहले चलाया जाता था। सीएमओ द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में पंजीकरण न मिलने पर उक्त अस्पताल को सील कर दिया गया था। छेत्रिय लोगों का आरोप है कि सीएमओ की मिली भगत से सील होने के कुछ दिन बाद बगल में एक मोटी रकम लेकर उक्त अस्पताल का नाम बदल कर न्यू आयुष नर्सिंग होम के नाम से शुरू किया गया है। अगर स्वास्थ्य महकमा इस पर ध्यान देता तो गरीब दलित परिवार करीना और उसके बच्चे की मौत नहीं होती। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों पर गम्भीर सवाल खड़ा होता है और लालगंज की जनता आशा लगाए बैठी हुई है। कि लालगंज में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों की जाँच कर कार्यवाही होगी या आजमगढ़ जिले के जिम्मेदार अधिकारि मोटी रकम लेकर फर्जी झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान चलाते रहेंगे औऱ भोली भाली जनता की जान लेते रहेंगे।
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
