पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ – पौधे है जरूरी : आशीष सिंह
ग्रीन गैंग ने शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन कर किया पौधरोपण,
सुपरफास्ट न्यूज़
रिपोर्ट – अनिल कुमार
बाराबंकी जिला ब्यूरो चीफ
रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट अंतर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरे अमेठिया में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्रीन गैंग के जिला प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में कन्यापूजन के उपरांत आंवले के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण प्रेमी आशीष सिंह (रक्तमित्र) ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी जिले में नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पेड़ – पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। बिना पेड़ – पौधे के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आशीष सिंह ने कन्या पूजन के बाद बच्चों को पेड़ – पौधों से मिलने वाले लाभ को बताया व पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। आंवला पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है व इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है। श्री सिंह ने अपनी माता व कन्याओं संग पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण सैनिक अतुल सिंह, अनोखी, आर्या, यश, सिद्धार्थ व ओमप्रकाश सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
