August 8, 2026
IMG-20250409-WA0004

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा(बलिया)।विधानसभा बेल्थरारोड के नगरा मण्डल भाजपा “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” पाण्डेय मैरेज हाल में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की दिशा विहिन विषम परिस्थिति में भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके पूर्व जनसंघ के रुप में हमारी सन् 1977 में जनता पार्टी की मिली जुली सरकार बनाने में प्रमुख भुमिका रही। उन्होंने आज के परिवेश की चर्चा क
रते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भारत के अधिकाधिक प्रान्तों में भाजपा की सरकार हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने पूराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगे बढ़ती चली आ रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक धनञ्जय क़ानौजिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छठ्ठू राम, शेषनाथ आचार्य, अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष नगरा, संचालन प्रमोद सिंह पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बेल्थरारोड ने किया। साथ मे जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, जिला संयोजक आईटी विभाग बलिया जयप्रकाश जायसवाल, पँचम गुप्ता, दिलीप सिंह, दिनेश राजभर, अरविंद सिंह, देवनारायण, शशि प्रकाश चौरसिया, रीना राव, सभासद, आदि रहे‌। अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष नगरा, संचालन प्रमोद सिंह पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बेल्थरारोड ने किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया! ग्राम गढ़ा के डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने प्रसिद्धि और सिद्धि के बीच का सौंदर्य बयां किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *