September 12, 2026
IMG-20250412-WA0012

शिवकुमार की रिपोर्ट

नगरा(बलिया) थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग स्थित जुड़नपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे उस पर सवार जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि भाऊपुर ग्राम पंचायत निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार, 20 वर्षीय सुमित कुमार, 16 वर्षीय अमित कुमार कार से रसड़ा की तरफ आ रहे थे. इसी बीच कार जुड़नपुर के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकराते हुए खेत में जा गिरी. जहां तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोग सभी को नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए. जहां अमित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर जैसे ही युवकों के गांव हुई पूरे परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई.

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया।अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज कामता राम पाल ने बलिया के हनुमानगंज ब्लाक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी आशुतोष तिवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, निलंबित खंड शिक्षा अधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *