June 23, 2026
IMG-20250417-WA0011

लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर तूफान का कहर
बाराबंकी में पेड़ गिरने से यातायात घंटों प्रभावित, पुलिस ने कराया मार्ग साफ

संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी में तेज आंधी और बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाईवे पर गिर गया। यह घटना लक्ष्मर बजहा स्थित रिजवान मार्केट के सामने हुई। पेड़ गिरने से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन की मदद से पेड़ को हाईवे से हटाने का काम शुरू किया। कुछ घंटों की मेहनत के बाद पेड़ को सड़क किनारे कर दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हाईवे पर यातायात फिर से सुचारू हो गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए जाम की स्थिति को भी संभाला।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ ज़िले के कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर के निकट तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को उड़ा दिया. इस हादसे में एक महिला की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *