August 8, 2026
IMG-20250417-WA0014

प्रदुम कुमार की रिपोर्ट

नवाबपुर कोडरी गांव में आए तेज आंधी तूफान से बचने के लिए टीन शेड के नीचे बैठे 3 लोगों में 2 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मामला बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापुर कोडरी गांव का है। जहां पर गुरुवार करीब 5:00 बजे आए तेज आंधी तूफान से बचने के लिए खेतों में काम कर रहे फूलमती ध्रुव कुमार और राहुल टीन सेट के नीचे चल रहे स्कूल में बने खंबे के पास बैठ गए। तभी तेज आंधी तूफान के कारण पूरा टीन सेट भरभरा करके गिर गया। जिसमें दबने से मौके पर ही फूलमती और ध्रुव कुमार की मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन आनन-फानन में सीएचसी सिद्धौर लेकर पहुंचे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की विधि कार्रवाई में जुटी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बालाजी संस्थान द्वारा किया गया महादान रक्तदान आज दिनांक 21 नवम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 58वां रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस शिविर में 7 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *