September 12, 2026
IMG-20241006-WA0012

अमेरिका द्वारा बैंकाक में आयोजित शोध कार्यक्रम में शामिल होंगे जनपद के डाक्टर नवीन

*संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

आजमगढ़। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा० नवीन कुमार यादव को थाईलैण्ड में अमेरिका द्वारा आयोजित होने वाले हड्डी रोग पर वार्षिक अन्तर्राष्टÑीय सम्मेलन के लिए से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डा० नवीन कुमार यादव आजमगढ़ के मूल निवासी हैं। जो वर्तमान में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में कार्यरत हैं। यह कांफ्रेस 21 और 22 नवम्बर को बैंकाक में अमेरिका द्वारा आयोजित किया जायेगा। इस कांफ्रेस में डा० नवीन कुमार यादव अपने द्वारा किये गये शोध, वयस्कों में कुल्हे की हड्डी में होने वाली सड़न या खून की कमी को बचाने का उपाय बताऐंगे। इस कांफ्रेस के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पांच डाक्टरों को भारत से बुलाया गया है, जिसमें आजमगढ़ निवासी डा० नवीन कुमार यादव को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है, जिससे जनपद आजमगढ़ में खुशी का माहौल है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वि‌द्यालयों तथा कम्पोजिट वि‌द्यालयों में 29 और 30 नवम्बर 2024 को आयोजित NAT परीक्षा को सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *