July 27, 2026
IMG-20250424-WA0047

नगर पंचायत सलोंन के नागरिकों ने
निकाला कैंडल मार्च व्यक्त की शोक संवेदना

विजय शंकर तिवारी कि रिपोर्ट
===================

सलोन रायबरेली/आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में किए गए कायराना हरकत से देश में नाराज़ लोग जगह जगह अपनी नाराज़गी जता रहे हैं तो ऐसे में ही रायबरेली अंतर्गत सलोंन नगर पंचायत के लोगों ने अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के नेतृत्व में विरोध जताया और कैंडल मार्च निकालकर शोक संवेदना व्यक्त किया ,

दिनांक 23अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटक स्थल पर किए गए हमले की नगर पंचायत सलोंन के समस्त नागरिकों ने कड़ी निन्दा की है और आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों/नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए शाम 7बजे नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासदों सहित अन्य सैकड़ों नागरिकों के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से गांधी चबूतरे तक कैंडल मार्च निकाला गया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन कदम से कदम मिलाकर साथ रहा

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया 12460 बैच के शिक्षकों का अक्टूबर का वेतन‌ देने का‌आदेश जारी प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रयास रंग लाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *