September 12, 2026
IMG-20241018-WA0060

रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

बिजली विभाग का चला चेकिंग अभियान,50 बड़े बकाएदारों का किया गया विद्युत विच्छेदन।

सिकंदरपुर,बलिया।
अवैध कनेक्शन और बिजली बिल बकायाधारियों के खिलाफ बिजली विभाग ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।शुक्रवार को विद्युत उपकेन्द्र रतसर के अवर अभियन्ता कैलाश साव के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत हरिपुर और खड़सरा में गहन चेकिंग अभियान चलाया। इससे अवैध कनेक्शनधारियों में अफ़रा-तफ़री मच गई। इस दौरान टीम ने 50 बड़े बकाएदारों का विद्युत विच्छेदन किया। वहीं 10 बकायेदारों से बकाया मूलधन राशि का 50 प्रतिशत जमा करते हुए 40 हजार रुपए की राजस्व वसूली की। इस दौरान 100 से अधिक घरों की बिजली चेकिंग की गई। अवर अभियंता कैलाश साव ने बताया कि चेकिंग अभियान का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि किसी के घर में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन या ओवरलोड पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धर्मेंद्र रावत, ददन राम, प्रभाकर तिवारी, हृदय यादव, अवधेश यादव,अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, बच्चा लाल और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  रसड़ा कोतवाली पुलिस टीम ने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने के साथ ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 62 मोबाइल फोन, 21 ईयर फोन, 09 नेक बैण्ड, 15 एडाप्टर चार्जर, 06 पावर बैंक, 294 मोबाइल बैटरी और 254 मोबाइल फोन का फोल्डर डिस्प्ले बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *