September 12, 2026

अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट

*राशन लेते समय हुए विवाद को लेकर दबंगो ने एक राय होकर घर मे घुस कर महिला को पीटा*

रामपुर / मऊ
जनपद के थानाक्षेत्र अंतर्गतग्राम नेमडाड निवासी पीडिता संजीदा पत्नी रहमान थाने पर आकर तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 2अप्रैल 2025 को रात्रि 8 बजे गांव के धर्मेंद्र पुत्र फूलचंद्र,अजय पुत्र सूरज ,अंकुर पुत्र दुर्गेश,अखिलेश पुत्र भरथरी ,संजय पुत्र श्यामसुंदर ,मुकेश पुत्र रामजी ,दुर्गेश पुत्र भरथरी जो दबंग किस्म के व्यक्ति है जिन्होंने एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर मे घुस कर मारने पीटने लगे ।
शोर शराबा सुनकर गांव के लोगो को आता देख उक्त दबंगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आये अजीम पुत्र फूल मोहम्मद को भी चोटें आईं है।
पीड़िता ने उक्त दबंगों के खिलाफ दंडात्मक एवं उचित कार्यवाही की मांग की है ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया।हमारा आंगन हमारे बच्चे जनपद स्तरीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल के बापू भवन में किया गया। कार्यक्रम के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *