June 8, 2026
IMG-20250426-WA0013

जितेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में दिनांक 26 अप्रैल, शनिवार को पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण तथा विधि विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में “सोशल मीडिया युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साइबर अपराधों के बीच क़ानूनी संतुलन”  विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ।
विश्वविद्यालय के सुविधा केंद्र स्थित न्यू सेमिनार हॉल में प्रात:11 बजे “सोशल मीडिया युग में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साइबर अपराधों के बीच क़ानूनी संतुलन” विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन हुआ ।  इस व्याख्यान सत्र की शुरुआत अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार, विशिष्ठ अतिथि आजमगढ़ जनपद ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन और दो मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग के प्रो. अनुराग दवे तथा विधि संकाय के प्रो. रजनीश पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण से की।
व्याख्यान सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा । अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। इस कार्यक्रम से आप जो भी सीखे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें ताकि वह साइबर फ्रॉड का शिकार ना हो पाए।

विशिष्ठ अतिथि आजमगढ़ जनपद ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि  साइबर क्राइम से बचने का उपाय खुद आम जनता के पास है अपने से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें आम जनता की जागरूकता ही उन्हें साइबर धोखाधड़ी ,से बचा सकती हैं।हर तीन या छह महीने में अपना पासवर्ड बदलते रहे।

See also  बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान*

मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग के प्रो.अनुराग दवे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में नागरिकों की डाटा सेफ्टी महत्वपूर्ण है अगर इसकी सही तरीके से हिफाज़त नहीं की गई तो इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है जो समाज के लिए हानिकारक साबित हो सकता  हैं। डिजिटल एजुकेशन बहुत ज़रूरी है जिससे लोग डिजिटली सुरक्षित रह सके।
दुसरे वक्ता के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो. रजनीश पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि
क्या बोलना है कब बोलना है कितना बोलना है यह जानने के लिए अभिव्यक्ति की आजादी की जानकारी होना बहुत ज़रूरी हैं । आज के समय में मोबाइल शारीर का हिस्सा बन गया है इसके अत्याधिक इस्तेमाल से ही  साइबर क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है।
    इस व्याख्यान सत्र का संचालन विश्वविद्यालय के विधि विभाग की अतिथि प्रवक्ता सुश्री शिवानी शर्मा और श्रीमति निधि पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण के अतिथि प्रवक्ता भंवर लाल सेणचा ने दिया
इस व्याख्यान सत्र में विश्वविद्यालय के100 विद्यार्थियों, सहित आयोजन टीम के अतिथि प्रवक्ता डॉ. रामदुलारे सोनकर, नितेश सिंह, डॉ.परमानन्द पाण्डेय, सौरभ सिंह,डॉ. रेनू तिवारी, डॉ. सपना त्रिपाठी, डॉ हरेन्द्र सिंह प्रजापति, डॉ. संतोष चौरसिया. धीरज यादव व विश्वविद्यालय के अन्य अतिथि प्रवक्तागण के साथ कर्मचारीगण तथा शिब्ली नेशनल पीज़ी कॉलेज आजमगढ़ के विधि विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अब्दुलपुर मदारी में मंगलवार को प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा सत्र 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *