रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
प्रधान और प्रधानाध्यपिका के बीच मतभेद से,नहीं मिल रहा एमडीएम के तहत बच्चों को भोजन।
सिकंदरपुर,बलिया।
शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक विद्यालय हरिपुर पर तैनात प्रधानाध्यापिका ने बीईओ को एमडीएम बंद करने का पत्र लिखा है।आरोप है की कनवर्जन मनी के चेक पर प्रधान द्वारा जानबूझ कर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। प्रधान और प्रधानाध्यपिका के बीच ठनी रार की वजह से बीते एक सप्ताह से बच्चों को एमडीएम की खानापूर्ति ही नहीं की जा रही है।अभिभावकों की माने तो भोजन के बदले बच्चों को बिस्कुट का पैकेट बांटा जा रहा है। बीईओ को दिए शिकायती पत्र में प्रधानाध्यापिका ने दिसंबर 2023 से स्वयं के द्वारा एमडीएम बनवाने का उल्लेख किया है। साथ ही फरवरी माह से कनवर्जन मनी के चेक पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने की बात बताई है।आरोप है की विद्यालय में अध्ययनरत 50 से 55 बच्चों का बीते सात माह से दुकानदारों का बकाया अधिक होने के कारण अब इसे संचालित कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र यादव का कहना है कि प्रधानाध्यापिका हकीकत को छुपा रही हैं। उनके द्वारा हर माह औसतन 30 हजार का दो चेक भेजा जा रहा है। जिसमें से एक चेक 14 से 15 हजार का उनके खुद के नाम का होता है। जबकि छात्र संख्या के आधार पर इतना कनवर्जन मनी होने का सवाल ही नहीं उठता। एमडीएम के नाम पर प्रधानाध्यापिका जमकर गोलमाल कर रही हैं। दिसंबर और जनवरी में उनके द्वारा भेजे गए चेक पर हस्ताक्षर करने के बाद वास्तविक धनराशि का चेक भेजने का आग्रह किया गया था। यही नहीं उनके द्वारा बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार न तो भोजन दिया जाता है और न ही दूध और फल ही वितरित किया जाता है। इसकी शिकायत मेरे द्वारा बीइओ से भी की जा चुकी है। बताया की विद्यालय की छात्र संख्या महज 30 से 35 है।जबकि उनके द्वारा प्रतिदिन 50 से 55 छात्रों का एमडीएम बनना दिखाया जा रहा है। यही नहीं उसमे से 20 छात्र आंगनवाड़ी के हैं। यदि इसकी जांच करा दी जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। जबकि उनसे दुकानदारों का हिसाब कर बकाया भुगतान करने का निवेदन भी किया गया है लेकिन वे अपने नाम के फर्जी चेक पर हस्ताक्षर कराने की जिद्द कर रही हैं।दूसरी तरफ अगर देखा जाय तो इन लोगों के आपसी मतभेद की वजह से मेंन्यु तो दूर इस तरह भी बच्चों को भोजन नहीं मिलता।
वर्जन –
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार गुप्त का कहना था कि मामल संज्ञान में है।छात्र संख्या से अधिक कनवर्जन मनी भुगतान की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कर मामले को जल्द निस्तारित कर दिया जाएगा।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
