अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
भरतीपुर प्रधान पर गाँव के लोगों ने विकास कार्य से पहले भुगतान कराने का लगाया आरोप
आजमगढ़ के पल्हना ब्लॉक स्थित भरतीपुर गाँव मे ग्रामीणों ने विकास कार्य से पहले भुगतान कराने का आरोप लगाया | पल्हना विकासखंड के भरतीपुर गाँव निवासी लौटु राम ने बताया की ग्राम प्रधान द्वारा रास्ता के कार्य दिखाकर पैसा पास करा लिया गया मगर मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है |शिकायत करने पर ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई कर रास्ते का कार्य मौके पर दिखाने का प्रयास हो रहा है | लौटु राम ने बताया की इस मामले को लेकर हम सब थाना प्रभारी से मिले | थाना प्रभारी द्वारा प्रधान को काम रोकने का अस्वासन दिया गया | अन्य ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर बताया कि बीते कुछ दिनों पहले हम सभी जिलाधिकारी महोदय और खंड विकास अधिकारी पल्हना को इस विषय मे ज्ञापन दिए थे जिसकी जाँच चल रही है | फिर भी प्रधान द्वारा काम जारी है | इस विषय मे जब ग्राम प्रधान से मौखिक रूप से बात हुई तो उनके द्वारा यह पूरा आरोप निराधार बताया गया |
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
