July 27, 2026
IMG-20250502-WA0038

विशाल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

शादी के 48 घंटे बाद दूल्हा बिजली के खंभे पर मिला
बाराबंकी में 30 अप्रैल को हुई शादी, 1 मई को विदाई, 2 मई को मौत

बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील स्थित फतेहपुर कोतवाली के बंजरिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजित राम के एकलौते बेटे अंकित की शादी 30 अप्रैल को हसनापुर की युवती से संपन्न हुई थी।

दुल्हन 1 मई को विदाई के बाद अपने ससुराल पहुंची थी। लेकिन अगले ही दिन 2 मई की सुबह अंकित का शव बिजली के खंभे से लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही नवविवाहिता बदहवास हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुल्हन की मेहंदी की रंगत भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  धूमधाम से मनाया गया सेवानित्य कर्मचारियों का विदाई समारोह ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *