अशोक सिंह की रिपोर्ट
आजमगढ़ : ओवरटेक करने में बाइक ट्रक मे घुसी बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना अंतर्गत मंगलवार को लगभग 11:00 दिन में नामदारपुर के पास बाइक सवार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के में घुस गई। जिसमें एक महिला का दोनों पैर कट गया और पीछे बैठे युवक की मौके पर ही चक्के से कुचलकर मौत हो गई और बाइक चालक की भी हालत गंभीर बनी है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। मुबारकपुर थाने के असाऊर गांव निवासी हसीब उम्र लगभग 45 वर्ष अपने छोटे भाई की पत्नी आरफा पत्नी वाजीद उम्र लगभग 30 वर्ष तथा उसका लड़का सलीम उम्र लगभग 19 वर्ष को लेकर एक ही बाइक से सलीम को इलाज के लिए डॉक्टर के पास आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में नामदारपुर के पास पहुंचते ही बाइक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में घुस गई जिससे मौके पर सलीम की मृत्यु हो गई आरफा के दोनों पैर कट गए और हसीब को भी गंभीर चोटे आई। मौके पर राहगीरों ने एंबुलेंस के द्वारा घायल आरफा और हसीब को जिला चिकित्सालय भिजवाया सूचना पर मौके पर पहुंची कंधरापुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना घर वालों को दे दी गई।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
