July 27, 2026
IMG-20241008-WA0034

अशोक कुमार सिंह रिपोर्ट

पीड़िता ने परिवार वालों पर मारपीट करने का लगाया आरोप।
तथा तरवा थाना अध्यक्ष पर जबरदस्ती समझौता करने का लगाया आरोप।

तरवा आजमगढ़ तरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महुवारी का मामला लालसा पत्नी अखिलेश कुमार की शादी 5 वर्ष पूर्व ग्राम महुवारी के रहने वाले अखिलेश के साथ हुई थी जिसमें लालसा का आरोप है कि आए दिन ससुराल के लोग मुझे प्रताड़ित करते हैं कई बार पंचायत होने के बाद भी मेरे साथ यह सिलसिला चलता रहा फिर मैं पूर्व में थाने में तहरीर
दी तो थाने से सुलह समझौता करा के एक मौका और दिया गया समझौते के लगभग 4 महीने हो गए हैं लेकिन यह सिलसिला अब भी चल रहा है 4 महीने बाद आज फिर मैं थाने में तहरीर दी तो दोनों पक्षों को बुलाया गया जिसमें थाना अध्यक्ष मेरे ऊपर जबरदस्ती सुलह करने का दबाव बना रहे हैं साथ में ही मेरे मां-बाप थाने आए थे लेकिन उनको थाने से भगा दिया गया पीड़िता ने कहा कि जबरदस्ती सुलह कराया जा रहा है अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  श्रीनगर (मीर आफताब): एक बार फिर सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सेना ने बताया कि आज सोमवार को श्रीनगर के हरवान के लिडवास इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *