अरविंद पांडे की रिपोर्ट
ब्रेनोब्रेन द्वारा बॉब वंडर किड प्रतियोगिता 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ।
आजमगढ़ । ब्रेनोब्रेन द्वारा दो दिवसीय पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को टाइनी टोट्स स्कूल रैदोपुर में सफलतापूर्वक कराया गया। जिसका उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉo सीके त्यागी और टाइनी टॉट्स स्कूल के निदेशक अनिल गौड़ ने किया।
ब्रेनोब्रेन संस्था 45 देश के 2 लाख से अधिक छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण दे रही है, जो अबेकस पर आधारित है । इसी संस्था के द्वारा बॉब वंडर कर प्रतियोगिता पिछले 14 सालों से देश भर में कराई जा रही है। इस वर्ष 2000 स्कूलों के 60000 से अधिक बच्चों ने प्रति भाग लिया जिसमें आजमगढ़ से 1600 बच्चे सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम में लगभग 700 बच्चों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कई अभिभावकों ने भी भाग लिया , और उनमें से कुछ ने इस वर्ष 500 में स्थान प्राप्त कर विशेष सम्मान हासिल किया।
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता मानसिक विकास पर केंद्रित थी। जिसमें बच्चों ने 3 महीने के कठिन अभ्यास के बाद अपनी गणितीय , तार्किक, सामान्य ज्ञान व लेखन से संबंधित समस्याओं को हल करने की दक्षता में अद्वितीय प्रदर्शन किया। इस समारोह को सफल बनाने में ईस्ट यू.पी. ब्रेनोब्रेन कोऑर्डिनेटर गरिमा बरनवाल , टाइनी टॉट्स के प्रधानाचार्य नितिन गौड़ , ब्रेनोब्रेन से अनूप सिंह, मधु राय, डीएन सिंह, रुबी गुप्ता, आदित्य गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
