आजमगढ़ ज़िले के कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर के निकट तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को उड़ा दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. बस में बैठे लोगों के साथ राहगीर सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन सभी घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय/जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. वहीं ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।
दरअसल,,,,,, आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत हाफिजपुर के निकट शुक्रवार को दोहरीघाट की तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने चारा काटने जा रही महिला शशिकला देवी उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी भोला तथा रोड पर जा रहे राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस अपने बाएं साइड से जा रही थी अचानक अनियंत्रित होते हुए रोड पर दाहिने साइड चली आई जहां एक महिला को कुचलते हुए कई राहगीरों को घायल कर दिया और एक दुकान में घुस गई। बस में बैठे यात्री और रोड पर जा रहे राहगीर कुल 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल शशि मौली पांडे ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए। बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट –
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
