June 23, 2026
IMG-20250510-WA0028

आर आर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया मदर्स डे।

माताओं को किया गया सम्मानीत ।

आज़मगढ़ ज़िले के सगड़ी तहसील हरैया में स्थित आर आर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे की पूर्व दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों और उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे मैनेजर धीरज राय ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में अर्शिका,अनुष्का,विवान, राजवीर आयुष, श्वेता आदि ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। माताओं के लिए विशेष गतिविधियों का भी आयोजन किया गया,। जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक धीरज राय ने माताओं की भूमिका को सराहा और बच्चों को उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य बागीश राय ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मां का प्यार और समर्पण समाज की नींव है। बता दे की इस अवसर पर स्कूल की तरफ से लोकमनी राय, नसीम, रविकांत सिंह, किरण, निरंजन,नाज़िया, प्रियंका, कनक, शारदा, नेहा, आँचल,शबाना, अरशद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  मा० जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत लाभ वितरण कार्यक्रम सम्पन्न*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *