September 12, 2026
IMG-20250521-WA0014

शिव कुमार की रिपोर्ट

बलिया!शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा मेंआज शासन के निर्देशानुसार समर कैंप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह व सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा ने रिबन काटकर समर कैंप का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समर कैंप के अंतर्गत होने वाली विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत भी इसी दिन की गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम ने समर कैंप की 10 जून तक की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए कला, शारीरिक व्यायाम, संगीत, विज्ञान मॉडल, पुस्तक वाचन, कहानी लेखन आदि अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

कार्यक्रम में पूर्व एआरपी दयाशंकर राम,रामकृष्ण मौर्य,बच्चालाल’ वीरेंद्र यादव,कुसुम मौर्य,मीना सिंह,सुनील कुमार,श्रीनिवास,सरोज कुमार,शिवकुमार व विद्यालय की समस्त रसोइयां, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया और अंत में प्रधानाध्यापक दयाशंकर राम,व
बच्चालाल,सुनील कुमार ने सभी आगंतुकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा संसद में "आपरेशन सिंदूर" पर दिए गए तार्किक एवं प्रभावशाली भाषण के बाद सिकन्दरपुर में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *