September 12, 2026
IMG-20250606-WA0012

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया/नगरा: छत्रपुरा गांव में राष्ट्र के लिए प्राण न्योछावर करने वाले एक दलित शहीद जवान के परिवार को भारी उत्पीड़न और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा शहीद के पुश्तैनी मकान को जबरन खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

परिजनों के अनुसार, कुछ स्थानीय दबंगों की मिलीभगत से राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा मकान को गिराने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अतिक्रमण के नाम पर मकान गिराने का प्रयास भी किया। जब शहीद परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, जिससे परिवार मानसिक आघात का शिकार हो गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित परिवार की गुहार अब भी अनसुनी बनी हुई है।

शहीद के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलियामोड स्थित wisdom play स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथिश्रीमती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *