June 23, 2026
IMG-20250510-WA0076

बलियामोड स्थित wisdom play स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथिश्रीमती
ज्योति रायजी(समाजसेविका)भाजपा नेत्री विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिविका राय (प्रोफेसर बी एस एस कालेज )निदेशक श्रीमती पूजाराय,और श्रीमती गरिमा राय प्रिंसिपल के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।
नर्सरी और केजी के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने ‘इतनी सी हंसी’, ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ और ‘ओ मां मम्मा’ जैसे गीतों पर नृत्य किया।
भाजपा नेत्री व समाजसेवी श्रीमती ज्योति राय जी ने कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। वह उसे बोलना, चलना और खाना-पीना सिखाती है। कार्यक्रम में माताएं और बच्चे एक जैसी पोशाक में नजर आए। माताओं ने डांस, गीत और रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। और पुरुस्कार भी जीता।

बच्चों ने अपनी माताओं का #पैर_धो उनको सम्मान दे,चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। प्रतियोगिताओं में विजेता माताओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल गरिमा राय ने माताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर शिक्षिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने साथ मिलकर खुशी के पल साझा किए।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग में हुए बड़े बड़े गड्ढे बन सकते हैं बड़ी दुर्घटना का कारण*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *