April 16, 2026
IMG-20250710-WA0017

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पल्हना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू।

मेहनगर आजमगढ़

पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए पत्र के माध्यम से विकास कार्य व बिजली आपूर्ति के विषय में मौखिक रूप से अवगत कराया गया | ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा विकास कार्य की कई बिंदु पर प्रकाश डाला गया जिसमें बाजनपुर नहर पट्टी से चिलबिला होते हुए शिहुका गेट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य है | बताते चले की यह मार्ग बीस हजार से ज्यादा क्षेत्रवासियों के रोजमर्रा का मार्ग है | इसी सड़क मार्ग से निरंतर व्यापार से संबंधित लोग, किसान व चिकित्सा हेतु वाराणसी, मऊ,गाजीपुर, आजमगढ़ पीजीआई के लिए जाते हैं | वही सड़क से संबंधित और कई जगह पर सड़क निर्माण के लिए भी आवेदन किया गया | जैसे शिहुका मेहनाजपुर से पकड़ी मार्ग, पकड़ी से फक्कड़ बाबा धाम, लखराव पोखरा से मेहनगर तहसील तक बाईपास मार्ग, मेहनाजपुर बाजार के लिए बाईपास, लालगंज भीरा मार्ग चौड़ीकरण, कोटा खुर्द से चंदेवरा गांव तक चौड़ीकरण, भोजपुर से सराय तक नवीन सड़क निर्माण, पल्हना से मजीठा मार्ग भी सम्मिलित है | वही ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वास्थ्य विभाग के बिंदु पर भी प्रकाश डाला गया | ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि विकासखंड पल्हना का गठन हुए लगभग 22 वर्ष हो चूका है | फिर भी विभाग के लापरवाही के चलते स्वास्थ्य विभाग में पल्हना विकासखंड का नाम अंकित नहीं है | ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू द्वारा पल्हना ब्लॉक स्थित हैबतपुर डुभाव मे स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की भी बात रखी गई| उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू व मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लिए|

See also  मनियर परशुराम जी के मंदिर पर मनी,परशुराम जयंती*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *