शिवकुमार की रिपोर्ट
नगरा(बलिया)। नगरा में नये थानाध्यक्ष के रुप में रत्नेश दुबे का कार्यभार ग्रहण करते ही लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है। निवर्तमान नगरा थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक का तबादला मनियर के लिए हो जाने के बाद नये थानाध्यक्ष के पद पर मनियर से ही रत्नेश दुबे को नगरा का कमान सौंपा गया है। नगरा थाने के थानाध्यक्ष के पदभार को रत्नेश दुबे ने शुक्रवार को विधिवत रूप से संभाल लिया। दुबे के आगमन पर थाना परिसर में स्वागत समारोह जैसा माहौल रहा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दुबे इससे पहले कई थानों में सेवाएं दे चुके हैं और अपनी तेजतर्रार छवि के लिए पहचाने जाते हैं। नवागत थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। दुबे ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे जनता से संवाद स्थापित कर, भरोसे के साथ पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे। उनका मानना है कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की डोर जितनी मजबूत होगी, उतनी ही बेहतर शांति व्यवस्था कायम की जा सकेगी। क्षेत्रीय लोगों को अब रत्नेश दुबे से शान्ति सुरक्षा की प्राथमिकता से भरोसा और नयी उम्मीदें जगीं हैं।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
