June 9, 2026
IMG-20250726-WA0065

जनपद मऊ मधुबन उफ़रौली कस्बा का ब्लॉक रोड शनिवार के देर शाम को तिरंगे के रंगो की लाइटों से जगमग हो उठा। नजारा देख कस्बावासी प्रफुल्लित हो उठे। लाइटों का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत उर्फ़ गणेश मल्ल ने कहा कि अभी नगर के दूसरे हिस्से में भी इसी तहर की एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में आने वाले कस्बा गांगेबीर को तिरंगा एलइडी लाइटों की सौगात मिल गई है। कस्बावासी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। पहले चरण मे ब्लॉक रोड पर बिजली लाइन को भूमिगत कराने के साथ ही खंभों पर कम खपत वाली एलईडी बल्ब और तिरंगा लाइट लगवाने में करीब 12.5 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक गेट से सोनी गोंड के घर होते हुए बुद्ध ज्ञान कान्वेंट स्कूल तक लाइटें लग चुकी हैं। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि दूसरे चरण में कस्बा के गांगेबीर इसी प्रकार की तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। कस्बा में विकास कार्यो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उद्घाटन के समय सभासद नीलेश मल्ल,प्रविंद मल्ल, महेंद्र शर्मा,शिवशरण मल्ल, रिंकू मद्धेशिया,चंद्रेश,
गांधी मल्ल, अवधेश राजभर, आलोक मल्ल, जितेंद्र मल्ल,अनूप मल्ल, राहुल सिंह,अनूप मौर्य, विशाल मल्ल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  उपजा पदाधिकारियों ने औपचारिक भेंटकर नवागत जिलाधिकारी को दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *