September 12, 2026
IMG-20250805-WA0003

शिव कुमार की रिपोर्ट

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रावि बसरिकारपुर में कार्यरत शिक्षामित्र धर्मेंद्र राय का आकस्मिक निधन सोमवार को हृदयाघात से हो गया। मिलनसार प्रवृति के धनी धर्मेंद्र राय के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मूल रूप से हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां गांव निवासी धर्मेंद्र राय की प्रथम नियुक्ति बेलहरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बजरहां में थी, लेकिन समायोजन के बाद दुबहर ब्लॉक के प्रावि बसरिकारपुर में कार्यरत थे। सोमवार को अचानक हृदयाघात से धर्मेंद्र दुनिया से विदा हो गये। दो बेटियों एवं एक बेटा के पिता धर्मेंद्र की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जनपद मऊ रहने वाले प्रधान संपादक सुपरफास्ट न्यूज़ पर थाना अध्यक्ष मधुबन संजय तिवारी ने लिखवाया फर्जी मुकदमा , थाने और क्षेत्राधिकारी की न्यूज़ चलाने को लेकर निकाला अपना गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *