July 26, 2026
IMG-20250807-WA0053

ग्राम प्रधान सहित ग्राम पंचयात अधिकारी चकमार्ग नही बनने की दे रहे धमकी

जनसुनवाई के भिन्न प्रार्थना पत्रों के तथ्य छुपाकर कर दिया निस्तारण

बलिया / नगरा

जनपद के विकासखंड नगरा के ग्राम बिहरा हरपुर निवासी रामाश्रय यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव साकिन ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चकमार्ग हेतु पीड़ित ने हनुमान मंदिर प्रभुनाथ आदि के घर से करीम पुर चौहान बस्ती होते हुए माली पुर सिकंदरपुर मार्ग से जोड़ने हेतु 1076 जनसुनवाई पोर्टल पर दिनांक 19 -12-2024 को प्रार्थना पत्र दिया था ।
जिसपर स0वि0अ0 द्वारा उक्त कार्य को कार्ययोजना में सम्मिलित नही है लिखा गया।
खण्ड विकास अधिकारी नगरा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जनपद बलिया को आईजीआरएस संख्या- 60000240254370 दिनांक 26-12-2024 को प्रस्ताव पारित होने के उपरांत कार्य करने की बात को लिख दिया गया हद तो तब हो गई जब पीड़ित द्वारा दिनांक 25-12-2024 को संदर्भ स0 40019324026727 को दिखाकर सन्दर्भ स0400193240734 का निस्तारण कर दिया गया। पीड़ित ने 25-12-2024 को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका आई जी आर एस स0 40019324026734 है जिसको उमेश सिंह पुत्र महात्मा सिंह साकिन चिलकहर के प्रार्थना पत्र को दिखाकर दोनों अलग अलग प्रार्थना पत्रो के तथ्य को छिपाकर निस्तारण कर दिया गया।
जबकि उक्त रास्ता राजस्व अभिलेख में दर्ज है और 28 वर्षो से जर्जर है जिसे ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी नही बनाने की धमकी दे रहे है और शिकायत होने पर विकास खण्ड में बैठकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जा रही है।
जिससे परेशान होकर पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

See also  नगर पालिका नगरा बलिया में समाज कल्याण हेतु सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृंदावन धाम से आए श्याम बृज बिहारी महाराज रसिक द्वारा संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *