September 12, 2026
IMG-20241018-WA0012(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेले के पुराने स्वरूप और गौरव को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय”कान्हजी ” ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करने की किया हैं। कान्हजी ने गुरुवार को जिलाधिकारी को लिखे गये पत्र में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला जिसका आयोजन बलिया नगर पालिका परिषद करती हैं । जिसमें पशु मेला का भी विशेष आकर्षण रहा हैं । यहां का भारतेन्दु मंच गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा हैं। लेकिन दुखद यह हैं कि मेले को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की दुर्गंध आने लगी है। जिससे संबंधित खबरें लगातार समाचार पत्रों एवं सोशल साइटों पर आ रही हैं। जिससे जनपद वासी अत्यंत दुःखी हैं । सपा जिला उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मेले के स्वरूप को बचाने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया हैं। जिसकी प्रतिलिपि बलिया के सांसद,विधायक और अध्यक्ष नगर पालिका परिषद को भी दी है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  शिक्षा क्षेत्र नगरा में ए आर पी पद पर तैनात वह सहादत पुरा मऊ निवासी शिक्षक शैलेंद्र यादव पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *