June 9, 2026
IMG-20241024-WA0010

शिव कुमार की रिपोर्ट

शिक्षा क्षेत्र नगरा में ए आर पी पद पर तैनात वह सहादत पुरा मऊ निवासी शिक्षक शैलेंद्र यादव पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन एक पौधा रोपण कर मिशाल बनते जा रहे हैं। भागीरथ प्रयास के 1400 वे दिन प्राथमिक विद्यालय पालचन्द्रहा पर इको क्लब का गठन कर बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग क्लाइमेट चेंज के विषय पर बताया। बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने ऊर्जा के संसाधनों के बचत के साथ अपने जन्म दिवस पर पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पांच सितंबर 2020 को शिक्षक दिवस से प्रति दिन एक पौधा लगाकर समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने का संकल्प लिया था । शैलेंद्र ने बताया जीवन शैली में परिवर्तन कर ही पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन वैश्विक चुनौती से लड़ सकते हैं। शैलेन्द्र हर पौधे की जियो टैगिंग कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करते है । उन्होंने बताया जब तक सांसें चलती रहेंगी यह अभियान चलता रहेगा ।शशैलेंद्र पर्यावरण जागरुकता हेतु पद यात्रा साइकिल यात्रा भी कर चुके हैं। जून 2022 में मऊ वाराणसी तक पदयात्रा गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर मऊ से लुम्बनी नेपाल तक साइकिल यात्रा किया ।1100 से अधिक शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण जागरुकता कार्य एवं तमसा नदी के संरक्षण हेतु अस्सी घाट वाराणसी पर अंशन कर चुके है। उन्होने बताया अपने वेतन से ढाई से ₹ तीन हजार प्रतिमाह पर्यावरण संरक्षण हेतु खर्च करता हूं। इसे मुझे बहुत ही आत्म संतुष्टि मिलती है।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चन्द्र शिक्षक बृजेश यादव, श्वेता,अनिता त्रिपाठी व बच्चों सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

See also  आजमगढ़ में खेत के बरामदे में सोते बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,गांव में दहशत

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *