*ब्यूरो चीफ*
*शुभम् कुमार बाराबंकी*
*सुरक्षित यात्रा व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर सड़क पर उतरे एसडीएम, एआरटीओ*
*चेकिंग के दौरान 3 अपंजीकृत टै्रक्टर-ट्राली सीज, दर्जनो के चालान*
बाराबंकी। रोड़ सेफ्टी नियमो का पालन एंव सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के नेतृत्व मे परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान मे उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, यात्री/मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की संयुक्त टीम ने नियमो का उल्लंघन करते मिलने पर 3 अपंजीकृत टै्रक्टर-ट्राली को सीज एंव दर्जनो के चालान किये। इस दौरान चेकिंग से बचने के लिए कई वाहनों के चालक अन्य मार्ग का सहारा लेकर गंतव्य स्थान तक जाते दिखाई पड़े। तो वही अभियान के दौरान एसडीएम ने सुरक्षित यात्रा को लेकर बाइक चालकों को हेलमेट व कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए प्रेरित भी किया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
