दुबारी कालीचौरा के मंदिर प्रांगड़ में आज दिनांक 28/08/2025 को पूर्व जिला मंत्री भाजपा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मधुबन बबलू ठठेरा एवं श्री भगवान विश्वकर्मा जन कल्याण समिति के मर्यादपुर डुमरी के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों ठठेरा लोहार सोनार बढ़ई शिल्पकार का राजनैतिक सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े होने के कारण आज भी समाज में उपेक्षित है पर विस्तृत चर्चा हुई इसको संगठन के माध्यम से एकता पर बल दिया गया। एवं राजनैतिक साझेदारी पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रामसोच विश्वकर्मा, शिवमोहन ठठेरा, सुबास ठठेरा, धर्मेंद्र ठठेरा, जयगोविंद ठठेरा, कपूर चंद वर्मा, सुबास विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे 21सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जी का सामूहिक रूप से भव्य पूजनोत्सव कार्यक्रम दुबारी रोड स्थित बवला पुल के पास कुटी पर आयोजित किया गया है एवं साथ ही इसी दिन बनियाबन अम्बेडकर तिराहा मधुबन से दुबारी मोड़ बवला पुल तक विश्वकर्मा जी के पांचों पुत्रों के वंशजों का विशाल शोभा यात्रा निकला जाएगा।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
