June 9, 2026
IMG-20250831-WA0041

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

तरवां के निजी हॉस्पिटल में तोड़फोड़, महिला की मौत के बाद किया गया हंगामा

आजमगढ़। जिले के तरवां बाजार में शनिवार को उस समय बवाल मच गया जब प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों ने एक निजी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की।मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया।
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के रजवंती हॉस्पिटल में रेनू गोंड पत्नी राजेश गोंड को भर्ती कराया गया था। जहां रेनू का ऑपरेशन हुआ। रेनू की कंडीशन ठीक ना होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया और 28 अगस्त को मौत हो गई। इसी बात से आक्रोशित बड़ी संख्या में पहुंचे परिजन अस्पताल से अपना पैसा और डॉक्यूमेंट मांगने लगे। डॉक्टर ने जब पैसे और डॉक्यूमेंट नहीं दिए तो परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। मामले की सूचना डॉक्टर ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के तत्वावधान में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा पर ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *