June 9, 2026
IMG-20241019-WA0027

शिवकुमार की रिपोर्ट

बलिया।नगरा ब्लॉक के तियरा हैदरपुर पंचायत भवन पर विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को कृषि उप निदेशक मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इसके मुख्य अतिथि हृदेश शर्मा ग्राम प्रधान तियरा हैदरपुर रहे।

गोष्ठी में उप निदेशक द्वारा किसानों को खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारें में जानकारी दी तथा प्रणाली न जलाने का आग्रह किया साथ ही किसानों से दलहन,फसलों चना,मसूर इत्यादि का क्षेत्रफल बढ़ाने पर जोर दिया ।गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक के○एम○ तिवारी ने मृदा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी कृषकों को दी गयी।

तथा रामप्रसाद जायसवाल ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उर्वरक के बजाय जैविक खाद प्रयोग किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है ।तथा कृषि वैज्ञानिक हरि शंकर वर्मा ने कृषि उत्पाद परिरक्षण एवं मूल्य संबंधित पर प्रकाश डाला।गोष्ठी में 15 किसानों को सरसों बीज के मीनोकोट का वितरण किया गया।इस मौके पर श्यामनारायण सिंह, वरिष्ठ तकनीक सहायक ,योगेन्द्र चौहान एडीओएजी ,डॉक्टर मुन्नीलाल,अंकिता सिंह गन्ना पर्यवेक्षक, राकेश कुमार मद्देशिया, मंजीत प्रेम पाठक,तथा राम महेश पंचायत सहायक आदि लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  नगरा(बलिया)! स्थानीय थाना परिसर में ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी आलोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *