July 26, 2026
IMG-20241018-WA0062

मिठाई लेने गए ग्राहक को दुकानदार ने पीटा, पिता-पुत्र व 2 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

मधुबन। स्थानीय नगर पंचायत के बस डिपो के समीप मद्धेशिया स्वीट हाउस पर मिठाई लेने गये ग्राहक को दुकानदार एवं उसके सहयोगियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल ग्राहक कि तहरीर पर पिता पुत्र सहित दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विजेंद्र सिंह पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना नगरा जनपद बलिया का आरोप है बीते 17 अक्टूबर कि शाम पांच बजे बस डिपो के बगल में मद्धेशिया मिष्ठान पर मिठाई खरीद रहा था उसी दौरान खरीदी गई मिठाई को चखने को लेकर दुकानदार से कहा सुनी हो गई। जिस पर पप्पू मद्धेशिया पुत्र अज्ञात,विकास मद्धेशिया पुत्र पप्पू व दो अज्ञात लोगों ने मां बहन कि भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसो से मारने पिटने लगे। तथा जान से मारने कि धमकी भी दिये। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर पिता पुत्र सहित दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश पर दो ब्लॉको मे मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *