September 12, 2026
IMG-20250905-WA0022

शिव कुमार की रिपोर्ट

शिक्षक दिवस पर लखनऊ में सम्मानित हुए डॉ विद्यासागर उपाध्याय

बाईसवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला बलरामपुर गार्डन हजरतगंज लखनऊ में अथर्व इण्डिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विख्यात दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ विद्यासागर उपाध्याय को ‘डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक रत्न सम्मान 2025’ प्रदान किया गया। ग्वांगडोंग विश्वविद्यालय ग्वांग्झू चाइना के हिन्दी पीठाध्यक्ष प्रोफेसर गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’, प्रधान न्यायपीठ सचिव उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ श्री महेन्द्र भीष्म,निजी सचिव उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री वरुण पाठक, अथर्व इण्डिया अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान लखनऊ के सचिव डॉ वी बी पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ सत्या सिंह, डॉ मुकुल द्विवेदी, डॉ आग्नेय वार्ष्णेय, श्रीमती सीमा मधुरिमा, डॉ सुरेश अवस्थी और डॉ मनोहर प्रसाद जैसे गणमान्य लोगों की उपस्थिति में डॉ विद्यासागर उपाध्याय द्वारा भारतीय दर्शन के क्षेत्र में प्राप्त असाधारण उपलब्धियों के आधार पर, महान दार्शनिक और श्रेष्ठ शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान प्रदान किया गया। उक्त सूचना के उपरान्त जनपद के विद्वत समाज में हर्ष व्याप्त है। डॉ विद्यासागर उपाध्याय की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, डॉ संजय यादव, रामकृष्ण मौर्य, नीतू पाण्डेय, डॉ सैय्यद सुएबुल इस्लाम, राम प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, डॉ मदन राम, ओमप्रकाश यादव, आदित्य प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, रामदरश यादव क्रान्ति, हेमन्त प्रजापति आदि ने बधाई दिया है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के एक स्कूल से गुरु-शिष्य रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जिसमें बीएसए मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *