July 26, 2026
IMG-20250909-WA0052

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

अंगद सिंह का हुआ स्वागत।

क्षेत्र के डिगसरी गांव में ग्रामवासियों ने
विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह को “प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समित” का चेयरमैन सभापति बनाए जाने पर स्वागत किया।

इस अवसर पर ग्रामवासियों व्यक्तियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने श्री सिंह को माला पहना कर बधाई दी। लोगों ने उनके नेतृत्व में विभाग के पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार की उम्मीद जताई।
उमाशंकर पांडेय ने बताया कि उनके गांव पाण्डेय का पुरवा मजरे खरिका फूल में एक भी बिजली का खंभा नहीं है ।गांव के बाहर एक ट्यूबल से ही सारे गांव को बिजली सप्लाई है ।इस पर अंगद सिंह ने समस्या का जल्द निदान करने की बात कही।

अंगद सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और विभाग में सुधार तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र शुक्ल,
इस अवसर पर प्रतिनिधि दुर्गेश दीक्षित, प्रधान विजय पाल,अंकित शुक्ल ,विजय शुक्ल, कृपाल पाण्डेय, अंकित ,अजय शुक्ला ,अनिरुद्ध ,शिव मूर्ति, मिलन आदि लोग मौजूद रहे ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमला यादव (पुत्र स्वर्गीय किशुन यादव) के रूप में की गई है, जिनकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *