July 26, 2026
IMG-20250909-WA0053

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*सद्दीपुर रोड पर किसान पंचायत की तैयारी: बाराबंकी में 3 अक्टूबर को होगी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव होंगे मुख्य अतिथि*

बाराबंकी के गन्ना दफ्तर में 3 अक्टूबर को होने वाली किसान पंचायत की तैयारी चल रही है। इसी संदर्भ में जहांगीराबाद सद्दीपुर रोड पर महिला जिला सचिव रूप वाल्मीकि के कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष नीतू कुमारी ने मंगलवार करीब 2 बजे बैठक का आयोजन किया।कस्बा देवा में एक अन्य बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद हुसैन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि किसान पंचायत का आयोजन जनपद के किसानों और मजदूरों के हित के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव मुख्य अतिथि होंगे।निहाल सिद्दीकी ने कहा कि कृषि सुधारों से किसानों का जीवन स्तर ऊंचा होना चाहिए। अयोध्या मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव ने कहा कि दशहरी संगठन हमेशा जनहित के मुद्दों के लिए लड़ता आया है।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद साहिल, नवाबगंज तहसील अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, बंकी ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव समेत जावेद वारसी, सलमान और कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  इस भीषण गर्मी एवं पर्यावरण को निरंतर ध्यान में रखते हुए प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा पौधारोपण का कार्य लगातार जारी है,अ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *