July 26, 2026
IMG-20250910-WA0050

शिवकुमार की रिपोर्ट

आज दिनांक 9-9-2025 को बांसडीह ब्लॉक के मुडीयारी गांव में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला पदाधिकारी धर्मनाथ सिंह जी की परम पूजनीय स्वर्गीय पत्नी की तेरहवीं कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित हुए तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-पाठ और श्रद्धांजलि सभा में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद, जिला महामंत्री अमृत सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,
दुबहड़ ब्लॉक अध्यक्ष लालजी वर्मा, महामंत्री विनोद शुक्ला

सहित कई पदाधिकारी व स्थानीय गणमान्यजनों ने परिवार के दुख में सहभागिता निभाई। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनकी सामाजिक सेवाओं को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त संवेदनाओं में कहा गया कि “यह अपूरणीय क्षति हम सबके लिए है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अवैध असलहा व कारतूस के साथ 25 हज़ार का इनामियां अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *