April 29, 2026
IMG-20250915-WA0082

अरविंद कुमार पांडये की रिपोर्ट

आजमगढ़।
बच्चों को कॉपी किताब देकर द मीडिएटर ने मनाया अपने संस्था के सह संस्थापक का दसवाँ स्मृति दिवस। ————————————
द मीडिएटर इन्फोमीडिया – ए0बी0सी0डी0, एम0बी0सी0डी0 एवं बी0बी0सी0डी0 की प्रकाशन संस्था एवं प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन ‘द मीडिएटर’ द्वारा प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर, रोडवेज पर निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों में शिक्षा सामग्री एवं फल, मिष्ठान वितरित कर संस्था की सह संस्थापक विभाश्री का दसवां स्मृति दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक/प्रबंधक एवं द मीडिएटर इन्फोमीडिया के प्रबंध संपादक संजय राही एवं संस्था परिवार द्वारा विभाश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को कापी, किताब, पेंसिल सेट के साथ-साथ फल मिष्ठान देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा सार्थक प्रयास किया गया। इस अवसर पर द मीडिएटर के संस्थापक/ प्रबंध संपादक संजय राही ने बताया कि निर्धारित तिथियों एवं समय की मांग के अनुसार तिथि निर्धारित कर संस्था अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को वर्ष 2000 से संचालित करती आ रही है। संस्था द्वारा 5 जून, अक्षय तृतीया, 31 दिसंबर इत्यादि जैसी निर्धारित तिथियों पर समाज एवं समाज के जरूरतमंदों के लिए प्रयासरत है। उसी निर्धारित तिथि के क्रम में आज यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संस्था अपनी रचनात्मक, सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने की कड़ी द मीडिएटर द्वारा किए जा रहे कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन भी करती आ रही है। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उ0प्र0 परिवहन निगम, आजमगढ़ के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अभिनव सोनकर ने संस्था के इस तरह के कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार पर बल दिया जिससे कुछ लोग ही सही इस तरह के कार्यक्रमों से प्रेरित होकर अपना योगदान थोड़ा ही सही देश समाज को दे सके। द मीडिएटर इन्फोमीडिया के जगदंबा उपाध्याय ने को-फाउंडर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि को फाउंडर द्वारा शुरू किया गया कार्य प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गरीबों में वस्त्रदानन आज बृहद रूप ले चुका है। बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली एवं मंदिर के ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका सिंह ने निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं अभावग्रस्त बच्चों के लिए संस्था का योगदान औरों के लिए एक प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। मंदिर के ट्रस्टी गोविंद प्रताप सिंह ने बताया संस्था द्वारा निर्धारित तिथियों पर अपने सामाजिक सरोकारों के तहत वंचितों के हितों की रक्षा एवं उन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित प0 शरद चंद तिवारी द्वारा संस्था परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के लोगों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक गोविंद प्रताप सिंह के साथ संस्था के शरद चंद्र तिवारी, जगदंबा उपाध्याय
वरिष्ठ पत्रकार, प्रकाश श्रीवास्तव अकेला, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, अनिल पांडेय, बालचंद, विनीत सिंह, आद्विक श्री, किरण श्री, सवि देवांशी, खुशी श्रेयांशी इत्यादि के साथ-साथ गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

See also  होटल संचालक की मनमानी हाइवे पर ही करवा रहें हैं अवैध पार्किंग , प्रशासन बेखबर,*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *