June 9, 2026
IMG-20250925-WA0101

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर, आगमन पर माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा स्थित दौलतगंज, दही मंडी, टोपी बाज़ार एवं महाराज बाड़ा पर भ्रमण का समापन हुआ मार्केट में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारी और दुकानदार बंधुओं से भेंट कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाए गए देशभर में #NextGenGSTReforms लागू करने से व्यापारी वर्ग समेत उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ और बचत के बारे में अवगत कराया एवं सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपस्थित सभी जनों से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वेदशी उत्पाद एवं वस्तुओं के क्रय-विक्रय व उपयोग का आग्रह भी किया। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का आह्वान है कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसलिए ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ निर्माण के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देते हुए स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन दें। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी जी, पार्षद श्री अनिल सांखला जी, श्री संजय सिंघल जी, श्रीमती यामिनी नवीन परांडे जी, श्री हरीपाल जी, श्री मोहित जाट जी, श्रीमती ममता अजय तिवारी जी, श्री जितेंद्र मुदगल जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह जी, श्री संजू पोतनिस जी, सहित अन्य क्षत्रीय पार्षद गण, समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बलिया। जनपद बलिया के लिए गर्व का क्षण है कि कम्पोजिट विद्यालय सवन, शिक्षा क्षेत्र चिलकहर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. संजय यादव को उनकी शैक्षिक एवं सामाजिक उपलब्धियों
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *