June 9, 2026
IMG-20250924-WA0062

गोठा रामलीला में भरत मनावन जुलूस के मद्देनजर पुलिस और आरएएफ ने किया रूट मार्च

दोहरीघाट, मऊ। क्षेत्र के गोंठा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में बुधवार को पैरामिलिट्री फोर्स आरएएफ (RAF) के जवानों के साथ थाना दोहरीघाट पुलिस ने रामलीला स्थल गोठा और आसपास के इलाकों में फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) की गई।

रामलीला मंचन में कल भारत मनावन जुलूस निकलेगा जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण व आसपास के कस्बों से लोग जुटते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। आरएएफ और स्थानीय पुलिस के जवान पैदल गश्त कर भीड़भाड़ वाले मार्ग, रामलीला मंच, मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि रामलीला स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष रणनीति बनाई गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी पुलिस व आरएएफ के इस कदम का स्वागत किया और इसे सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय बताया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के सहयोग से लीला का मंचन निर्विघ्न और शांति के साथ संपन्न होगा।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेले के पुराने स्वरूप और गौरव को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *