April 17, 2026
IMG-20250925-WA0133

सूरज मौर्य की रिपोर्ट

*मण्डलायुक्त मिशन शक्ति 5.0 के प्रगति की समीक्षा कर ली जानकारी*

उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में 25 सितम्बर 2025- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मिशन शक्ति 5.0 की बैठक आहूत की गई। बैठक में मण्डलायुक्त मिशन शक्ति 5.0 से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यो की डिजिटल पत्रावली बनाते हुए नोडल अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराएंगें। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत कराए जा रहे कार्यो का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतो, तहसीलों पर कराए कार्यक्रमों में आमजनमानस को सम्मिलित करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। बैठक में जूूम एप के माध्यम से जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, सोनभद्र बी0एन0 सिंह, भदोही शैलेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं आयुक्त कार्यालय सभागार में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी भदोही बाल गेाविन्द शुक्ला, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  जनपदीय प्रतियोगिता में शामिल विजेता खिलाड़ियों को खेलभावना को जगाने के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिला खेल शि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *